देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। मामले की जांच अभी जारी है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई थी। टीम ने शिकायत, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने 29 जुलाई को डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। विवाह के बाद से सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया।
शिकायत में यह भी कहा गया कि पति, सास और ननद की प्रताड़ना के कारण सृष्टि की मौत हुई। जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस को एक वीडियो भी मिला…जिसे मृतका की मां ने उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार, वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
जांच के आधार पर पुलिस ने सौरभ खत्री (36 वर्ष) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को हर्रावाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
