हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को “शब्द समागम” हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) के विद्यार्थियों ने “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का कक्षाओं में बढ़ता उपयोग छात्रों की रचनात्मकता को प्रभावित कर रहा है?” विषय पर अपने विचार रखे। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के प्रतिभागियों ने “क्या आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक से भी जीते जा सकते हैं?” विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने तथ्यों, उदाहरणों और तार्किक विश्लेषण के साथ अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की भाषण शैली, समसामयिक विषयों की समझ और आत्मविश्वास की सराहना की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
सीनियर वर्ग
प्रथम: चैताली चंद
द्वितीय: यशवी सिजवाली
तृतीय: रुद्राक्ष बिष्ट
जूनियर वर्ग (पक्ष)
प्रथम: सिद्धि
द्वितीय: प्रेक्षा
तृतीय (संयुक्त): ईशिता एवं काव्या
जूनियर वर्ग (विपक्ष)
प्रथम: भव्य सनवाल
द्वितीय: नम्रता
तृतीय (संयुक्त): हेताक्षी एवं प्रियांशी
विद्यालय की अकादमिक निदेशक अंजू भट्ट ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, प्रभावी संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक निदेशक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय तथा विनोद खोलिया सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
उत्तराखंड: जिस चट्टान तक पहुंचना भी मुश्किल, वहां कैसे पहुंचा सतीश? नदी में उतरने के बाद हुआ लापता
उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई 
