रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर रामनगर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने किया।

इस अवसर पर पीरूमदारा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक और हवन कर शिवप्रकाश के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद ग्राम टांडा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।

हिम्मतपुर ब्लॉक और मालधन क्षेत्र में एकल विद्यालय की आचार्य बहनों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया और आचार्य बहनों को बरसाती छतरियां भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि शिवप्रकाश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लंबे समय तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। उत्तराखंड में प्रचारक, विभाग प्रचारक, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक के रूप में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, वीरेंद्र रावत, विजय पाल सिंह रावत, कमल किशोर, राजेंद्र सैनी, प्रेम आर्य, कपिल रावत, अर्जुन रावत, मुकेश रावत, नरेंद्र सिंह रावत, दीपा ध्यानी, नैना अग्रवाल, बृजेश सिंह, विजय प्रकाश, हरीश खंतवाल, संदीप खंतवाल, हीरा सिंह रावत, मानसिंह रावत, मनोज बुधानी, नीलम गुप्ता, सन्नी ठाकुर, विक्रम नेगी, राजेंद्र गुसाई सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें