ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा की दो स्टार बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल डाले। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता के बाद देशभर में खुशी का माहौल है…जबकि उनके परिवारों में जश्न मनाया जा रहा है।
महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। दोनों मुक्केबाजों के प्रदर्शन की खेल जगत में जमकर सराहना हो रही है।
जैस्मिन लंबोरिया की जीत पर उनके पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और देश के लिए गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि बेटी के घर लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। जैस्मिन की मां ने कहा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि उनकी बेटी एक दिन देश के लिए बड़ा सम्मान लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि घर पहुंचने पर जैस्मिन का स्वागत उसके पसंदीदा पारंपरिक व्यंजनों से किया जाएगा।
वहीं प्रीति पवार की जीत के बाद उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है। प्रीति की मां ने कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई है और घर लौटने पर उसका पसंदीदा खाना बनाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा। उनके पिता ने कहा कि कठिन मेहनत और अनुशासन की बदौलत प्रीति ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी वह भारत के लिए पदक जीतेंगी।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और लगातार किए गए अभ्यास को दिया। उनका कहना है कि यह जीत केवल उनकी नहीं…बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने आगे भी भारत के लिए बड़े मंचों पर शानदार प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।
जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार की यह उपलब्धि देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों ने अपने संघर्ष, समर्पण और मेहनत के दम पर विश्व मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों मुक्केबाजों का प्रदर्शन आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय महिला मुक्केबाजी को और मजबूत करेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 
