नैनीताल- पिछले 2 दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बरसात ने न सिर्फ आम जनजीवन अस्त वस्त किया है बल्कि बड़ी मात्रा में जानमाल का नुकसान भी किया है नैनीताल जिले के डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार गिरने और मलबा आने से 6 मजदूर के दब जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया इस दुखद घटना में 5 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं और 1 घायल को सकुशल बरामद कर लिया गया है पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
आज दिनांक 19/10/2021को डायल 112 में समय 6.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चौखुटा तोक दोसापानी डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार व मलवा आने से 06 मजदूर दब जाने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुक्तेश्वर से आसिफ खान थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस बल म0उ0नि प्रियंका मौर्य, कानि0 राजेश कुमार, कानि0 विजेंद्र सिंह कानि0 विपीन शर्मा, कानि0 उमेश राज, कानि0 कवींद्र सिंह, कानि0 कमल मौर्य, कानि0 महताब राणा, HG चिंतामणि दीपक पनेरू, चालक सन्तोष भट्ट मय सरकारी वाहन मय आपदा उपकरण बचाव एवं राहत रेस्क्यू हेतु मौके पर पहुचे कड़ी मेहनत करते हुए रेस्क्यू लगभग 04 घंटे चलने के बाद 01 व्यक्ति को सकुशल जिन्दा निकाला गया तथा 05 व्यक्तियो के शव को मलवे से निकाला गया।
मृत व्यक्तियों के नाम पते:-
1- धीरज कुमार कुशवाहा पुत्र धीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 24 वर्ष
2- इम्तियाज़ पुत्र नुरआलम उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त
3- जुम्मेराती पुत्र तूफानी मिया उम्र 25 वर्ष निवासी मच्छर गहवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
4- विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
5- हरेन्द्र कुमार पुत्र रामदार उम्र 37 वर्ष निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिलाअम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
6- घायल का नाम कांशीराम पुत्र शम्भु राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
शवो के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
