हल्द्वानी -जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशा कार्यकत्रियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं द्वारा कोरोना 19 के दौरान किये गये अतिरिक्त कार्यो हेतु मानदेय/ प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने हेतु सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन को भेजा पत्र।
DM बंसल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण एवं बचाव हेतु अन्य विभागों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय व अन्य स्टाफ के अतिरिक्त आशा कार्यकत्रियों एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाआंे द्वारा भी ग्रामीण स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यो का सम्पादन किया जा रहा है। उन्होने कहा जनपद में लगभग 1000 आशा कार्यकत्रियां, 1409 आंगनबाडी कार्यकत्रियां तथा 1028 आंगनबाडी सहायिकायें है।
उत्तराखंड- पहले से चल रहा था धंधा मंदा, ऊपर से दुकान में लगी आग, सब कुछ हो गया राख
वर्तमान में आशा कार्यकत्रियोें तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं द्वारा अपने कार्यो के साथ-साथ कोरोना वायरस मे संदिग्ध व्यक्तियों के होम कोरेन्टीन की सूचना उपलब्ध कराना, स्कीनिंग मे सहायता करना, स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी टीम मे कार्य के साथ ही वीएचएसएनसी (विलेज हैल्थ सेनिटेशन न्यूट्रेशन कमेटी) में कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा है कि कोरोना वायरस काल में आशा कार्यकत्रियों तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकों के द्वारा फील्ड मे किये जा रहे कार्य कोरोना संक्रमण के रोकथान की दृष्टि से सराहनीय है। उन्होनेे कहा स्वास्थ्य विभाग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में कोरोना कोविड-19 के संक्रमण नियंत्रण में कार्य कर रहे अधिकांश कार्मिक नियमित हैं
उत्तराखंड- यहां सड़क किनारे पी पी ई किट मिलने से हड़कंप
जबकि आशा कार्यकत्री तथा आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की आजीविका प्रतिमाह होने वाली प्रोत्साहन राशि पर ही निर्भर है, वर्तमान मे प्राप्त हो रही प्रोत्साहन राशि कोविड 19 के कार्याे की संवेदनशीलता के दृष्टि से कम प्रतीत हो रही हैै। उन्होेने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से अनुरोध किया है कि वर्तमान में कोविड 19 के संक्रमण नियंत्रण एवं राहत कार्यो मे तैनात की गई आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को इस कार्य अवधि मे अतिरिक्त मानदेय/प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें।
उत्तराखंड- (दुःखद खबर) उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते शहीद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
