ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
रुद्रपुर में बिगवाड़ा भट्टा के पास ग्राउंड में मिला 30 से 35 वर्ष के युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
रुद्रपुर: किच्छा रोड स्थित बिगवाड़ा भट्टा के पास देर शाम को एक ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.
कोतवाली के एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को बिगवाड़ा भट्टा के पास स्थित ग्राउंड में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं.
युवक की पहचान की कोशिशें जारी: पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करने की है. इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और उसके साथ आखिरी बार कौन लोग मौजूद थे.
वहीं, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, ये भी अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है.
पीएम रिपोर्ट से ही मौत के असली कारण का चल पाएगा पता: पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मृतक की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है. फिलहाल, शव की शिनाख्त और मौत की वजह पुलिस जांच का मुख्य केंद्र बनी हुई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
