लालकुआं : 31 जनवरी तक खुद हटो वरना चलेगा बुलडोज़र, 135 अतिक्रमणों को अल्टीमेटम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

31 जनवरी तक खुद हटो वरना चलेगा बुलडोज़र, लालकुआं हाईवे पर 135 अतिक्रमणों को अल्टीमेटम

लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के वन कर्मियों ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर स्थित 135 प्रतिष्ठानों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी। दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लाल निशान अंकित किए और अतिक्रमणकारियों को 31 जनवरी तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौखिक अल्टीमेटम दिया।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर विशन राम आर्य ने बताया कि कुल 135 दुकानों/प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वन विभाग जिला पुलिस-प्रशासन के सहयोग से बलपूर्वक अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।

गुरुवार सुबह से दोपहर बाद तक जैसे-जैसे दुकानों पर लाल निशान लगाए जाते रहे, वैसे-वैसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मोटर मैकेनिकों समेत अन्य व्यापारियों में कार्रवाई को लेकर चिंता और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय

इधर, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) यूसी तिवारी ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय से अवैध रूप से बसे अतिक्रमणों के खिलाफ पहले भी बेदखली की कार्रवाई की गई थी। इसके विरुद्ध दुकानदार अपील में गए थे, लेकिन उनकी अपीलें भी निरस्त हो चुकी हैं। इसके बाद वन विभाग ने फाइनल नोटिस जारी कर अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट

डीएफओ तिवारी ने कहा कि सड़क किनारे लगे अवैध फड़ और खोखे यातायात में बाधा बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इस मामले में गंभीर है और तय समय सीमा के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें