दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द जारी, मंत्रिमंडल में नए चेहरे की उम्मीद
देहरादून: प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री और दायित्वधारियों की सूची को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

विधायकों को अपनी लॉटरी खुलने का इंतजार है। वहीं, तमाम वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है।
उधर, भाजपा के आला नेता भी ये मान रहे हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था।
इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
