रिश्वत ले रहा अमीन गिरफ्तार
उत्तरकाशी : विजिलेंस ने 10 हजार रुपये लेते पकड़ा, घर की भी ली तलाशी
देहरादून। विजिलेंस ने उत्तरकाशी में अमीन टीकाराम नौटियाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने नौटियाल के घर पर भी तलाशी ली है। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ.वी मुरुगेशन ने बताया कि उत्तरकाशी के भटवाड़ी इलाके के एक व्यक्ति ने डायल 1064 पर शिकायत की थी। पीड़ित के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क बनाई थी। इसमें उसका खेत भी अधिग्रहित हुआ था। इसके मुआवजे की फाइल लंबित थी। पीड़ित लगातार अधिकारियों से इसकी गुहार लगा रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात टीकाराम नौटियाल से हुई।
नौटियाल ने पीड़ित को सारी प्रक्रिया समझाई और जल्दी काम करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर पीड़ित तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित को 10 हजार रुपये लेकर बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय बुलाया। शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम तैयार की गई और आरोपी नौटियाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर पर भी तलाशी ली गई है। यहां से कुछ कागजात व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी को विशेष विजिलेंस कोर्ट देहरादून में शुक्रवार को पेश किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी 
