हल्द्वानी :(Natioanal Games) पहाड़ियों का जलवा, कुशाग्र रावत और प्रतिष्ठा डांगी ने दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए जीते कई पदक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड के कुशाग्र और प्रतिष्ठा ने दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए जीते पदक

हल्द्वानी : उत्तराखंड को इस बार 38 वन नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली है इस नेशनल गेम्स में जहां उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड के ही रहने वाले अन्य राज्यों से खेलने वाले खिलाड़ियों का भी जलवा बरकरार है। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के रहने वाले कुशाग्र रावत और प्रतिष्ठा डांगी ने दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए पदक जीते हैं। रविवार को आयोजित हुई स्विमिंग प्रतियोगिता में दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 400 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीता है इसी प्रकार 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा डांगी ने महाराष्ट्र के लिए रजत पदक जीता है ।

चमोली के रहने वाले कुशाग्र रावत नेशनल गेम्स में दो गोल जीत चुके हैं। जबकि बेरिंग की रहने वाली प्रतिष्ठा डांगी तीन पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय खेल न सिर्फ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का जज्बा प्रदान कर रहे हैं बल्कि उत्तराखंड के बच्चे शानदार प्रदर्शन करके आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बना रहे हैं। ओलंपिक खेलने का सपना देखने वाले इन बच्चों के लिए नेशनल गेम्स के पदक बहुत बड़ा प्रोत्साहन का काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें