काशीपुर : आई लव मोहम्मद जुलूस उपद्रव 3 नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर : आई लव मोहम्मद जुलूस उपद्रव 3 नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा

वीडियो के जरिए पहचान ,दबिश जारी, पीएसी तैनात

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर :काशीपुर में अल्ली खां क्षेत्र में रविवार देर रात बिना अनुमति निकाले गए “आई लव मोहम्मद” जुलूस पर नियंत्रण लगाने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला और पथराव की घटना के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर में डेरा डाल दिया है और पीएसी तैनात कर दी है।
पुलिसकर्मियों से मारपीट, गाली-गलौच, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है और घर घर तलाशी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए

काशीपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी की तहरीर पर नदीम अख्तर, हनीफ गांधी, दानिश चौधरी सहित 400–500 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है।
मामले की जांच टांडा चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 9:40 बजे सूचना मिली कि अल्ली खां इलाके में बड़ी संख्या में लोग बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने वाल्मीकि बस्ती की ओर बढ़ते हुए पुलिसकर्मियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की, लात-घूंसे और गाली-गलौच करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट

इस दौरान डायल 112 की गाड़ी (UK 01 GA-0336) और थाना वाहन (UK 07 GA-4524) के शीशे व बोनट तोड़ दिए गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दहशत का माहौल पैदा किया।

पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 121(1), 132, 221, 352, 351(2), 324(3), 190 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने,पुलिस प्रशासन के वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान हों रही है। इनके द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है लिहाजा इनके खिलाफ दंगा निरोधी धाराओं पर कारवाई की जा रही खबर है कि आरोपियों ने नैनीताल हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत के प्रयास शुरू कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई

सीएम धामी को जानकारी

काशीपुर की घटना को लेकर नगर निगम मेयर दीपक बाली सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया है। सीएम धामी ने स्पष्ट कहा है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामले दर्ज किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें