कालाढूंगी में दायित्वधारी मंत्री श्री सुरेश भट्ट ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने सोमवार को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर शिविर की शुरुआत की और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों का हालचाल जाना।
श्री भट्ट ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत नैनीताल जिले में 21 सितंबर तक 532 सामान्य शिविर और 25 विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनसे 8672 पुरुष और 16238 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। जिले में 1 लाख से अधिक लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर अब तक 6060 सामान्य शिविर और 177 विशेष शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनसे दो लाख 67 हजार से अधिक लाभार्थियों को सीधा फायदा मिला है।
श्री भट्ट ने कहा कि “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करेगा। इसी उद्देश्य से इन शिविरों में गैर-संचारी रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।” साथ ही उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा कत्यूरा, ग्राम प्रधान श्रीमती नेहा पांडे, मंडल महामंत्री श्री विनोद बुढ़लाकोटी, हरीश मेहरा,सीएमओ डॉ. हरीश पंत, एसीएमओ डॉ. स्वाति भंडारी, डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डॉ. अमित मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 

