हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक गरीब रिक्शा चालक से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को “देहरादून का एसपी” बताने वाले एक साइबर ठग ने अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर उसे डराया और फिर केस खत्म करने के नाम पर 14 हजार रुपये ठग लिए।
मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले और इन दिनों आनंदबाग तल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी में रह रहे नरेश कुमार दिनभर रिक्शा चलाते हैं। रोजाना मुश्किल से 100-150 रुपये की कमाई होती है…जिससे उनका और बिहार में बसे परिवार का गुजारा चलता है।
नरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने सीधा कहा “हेलो! नरेश कुमार बोल रहे हो? मैं देहरादून एसपी। तुम मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो देख रहे हो। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। नैनीताल से पुलिस तुम्हें गिरफ्तार करने आ रही है। अगर गिरफ्तारी से बचना चाहते हो…तो तुरंत 20 हजार रुपये भेजो।
यह सुनते ही नरेश घबरा गया। उसे यकीन हो गया कि अब जेल जाना तय है। घबराए नरेश ने तुरंत कोतवाली के पास एक दुकान में दौड़ लगाई और दुकानदार के फोन पे से दो बार में कुल 14 हजार रुपये उस अज्ञात नंबर पर भेज दिए।
पुलिस ने शुरू की जांच
बाद में जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो नरेश ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
