उत्तराखंड में मॉनसून अंतिम पड़ाव पर,जाते-जाते फिर बरसेगा,सर्दी की दस्तक देकर जाएगा।
उत्तराखंड (देहरादून) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। पहाड़ों से मैदानों तक महीनों तक झमाझम बरसने के बाद अब मॉनसून की विदाई का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में मॉनसून उत्तराखंड को अलविदा कह सकता है। लेकिन जाने से पहले यह एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में हल्की फुहारों के साथ वापसी करेगा और जाते-जाते ठंडक की शुरुआत का भी संकेत दे जाएगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 23 सितंबर तक प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
रविवार को देहरादून समेत कई इलाकों में दिनभर धूप खिले रहने से तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। बारिश थमने के साथ ही पिछले दो दिनों से गर्मी का अहसास बढ़ा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी अल्पकालिक है, जल्द ही ठंडी सुबहें दस्तक देने वाली हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश से मॉनसून की आधिकारिक विदाई हो सकती है, जिसके बाद उत्तराखंड में भी यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलहाल मॉनसून की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह और भी सुस्त होगा, लेकिन अंतिम विदाई से पहले यह एक बार फिर खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश दे सकता है। उत्तराखंड में मॉनसून अब अंतिम दौर में है। इस मौसम की विदाई के साथ ही प्रदेश में धीरे-धीरे सर्द हवाओं की आमद शुरू हो जाएगी। पहाड़ों में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है यानी जल्द ही गर्म कपड़े बाहर आने को तैयार रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
