रुद्रपुर: उत्तराखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 152 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने किच्छा के लालपुर क्षेत्र में दबिश दी और संतोख सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 152.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह यह माल बरेली से लाकर ऊधमसिंह नगर जिले में ऊंचे दामों पर बेचता था।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से दूर रहें और अगर किसी को नशा तस्करी या ड्रग्स की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या एसटीएफ को सूचित करें।
सालभर में अब तक की बरामदगी:
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट ने जनवरी 2025 से अब तक नशा तस्करों के खिलाफ कई अहम कार्रवाई की है:
11.981 किलो चरस (कीमत 5 लाख रुपये/किलो)
1.356 किलो हेरोइन/स्मैक (कीमत 3 करोड़ रुपये/किलो)
7.41 ग्राम एमडीएमए
2.513 किलो अफीम (कीमत 3 लाख रुपये/किलो)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
