देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रेमनगर देहरादून में आयोजित GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन देशभर में GST दरों में की गई कटौती को लेकर जन-जागरूकता फैलाने और जनता को इससे होने वाले प्रत्यक्ष लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय बाजार का दौरा किया और व्यापारियों से मुलाकात कर नए GST स्लैब पर फीडबैक लिया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे घटे हुए GST के लाभ को आम जनता तक पहुँचाएं और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर GST दरों में कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। इसका सीधा फायदा गृहिणियों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि GST बचत उत्सव जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं। इससे लोग नीतियों को नज़दीक से समझते हैं और यह भरोसा और भागीदारी बढ़ाता है।
मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और आमजन से स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जब हम अपने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे…तभी हमारे ग्रामीण और शहरी उद्यमी सशक्त होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि GST दरों में कटौती से घरेलू बजट पर बोझ कम हुआ है और इससे उन्हें वास्तविक राहत मिली है। कई व्यापारियों और महिलाओं ने इसे “डबल इंजन सरकार” का तोहफा बताया। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जोड़ी को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि इस जोड़ी ने देश और प्रदेश को विकास, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ाया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा – घटा टैक्स, बढ़ी राहत…धन्यवाद डबल इंजन सरकार!

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
