LALKUAN NEWS- लालकुंआ स्थित सेंचुरी प्लांट में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्लांट में अचानक एक मगरमच्छ का बच्चा घुस आया। आनन फानन में सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने मगर मच्छ के बच्चे को काबू में कर उसे पिंजरे में रखा गया। मगर मच्छ का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला 29 अगस्त की सुबह का बताया जा रहा है। बाद में मगर मच्छ के बच्चे को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 29 अगस्त की सुबह फाइवर प्लांट के सॉफ फ्लोर में एक अवयस्क मगरमच्छ का बच्चा घुस आया।
जिसे देख प्लांट में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। डियूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर मामले की सूचना डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी को दी। मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के अवयस्क बच्चे को कब्जे में लेते हुए किच्छा स्थित धोरांडाम में सकुशल छोड़ दिया। डौली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि 29 अगस्त की मॉर्निंग में सूचना मिली थी कि सेंचुरी पल्प पेपर मिल में एक मगरमच्छ का बच्चा पानी मे बहते हुए प्लांट में पहुच गया है। जिसके बाद मगर मच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

