Haldwani News- हल्द्वानी के आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से हाथियों का आतंक जारी है लगातार ग्रामीण इलाकों में खेती की फसलों को नष्ट कर हाथी जमकर तांडव मचा रहे हैं कई दिनों से पदमपुर देवलिया सूफ़ी भगवानपुर गाव में हाथियों ने आतंक मचाया है पूरे गाँव की गन्ने की फ़सल को बर्बाद कर दिया है कल रात अनिल चौधरी की नो इंच की दीवार को तोड़ कर हाथी अंदर जा घुसा और उसने पूरे खेत मे तांडव मचाया, वही मुरलीधर भट्ट, महेश भट्ट, आनंद भट्ट, नंदाबलभ भट्ट, भोपाल दत्त भट्ट, कृष्ण चंदोला, नारायण दत्त चंदोला, मोहन चंद जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, हेम चन्द चंदोला, लीलाधर पांडे ,अनेकों किसानों की फसलों को रौद् डाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने आरोप लगाया कि गाँव वालों की तरफ से अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुचाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की, उन्होंने वन विभाग पर सीधे अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि वन विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने कहा कि अगर विभाग हाथियों की रोकथाम के लिये कोई कार्य नही करता है तो वन विभाग के कार्यालय में धरना दिया जायेगा।
वही रामनगर वन प्रभाग और तराई केंद्री वन प्रभाग के जंगलों से सटे हुए ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हाथी का आतंक बरकरार है। पिछले 1 सप्ताह से लामाचौड़ खास फतेहपुर के कई इलाकों में हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में फसलों को नष्ट करने के साथ ही लोगों के घरों पर भी तोड़फोड़ करने से लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधि नीरज तिवारी ने वन विभाग को मामले की शिकायत दर्ज कराई है । ग्रामीणों का वन विभाग से सोलर फेंसिंग तार लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है तस्वीरें यह बताने को काफी है कि हाथियों का झुंड किस कदर ग्रामीण इलाकों में फसलों को नष्ट करने के लिए हावी हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
