- “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान- 2024″ से सम्मानित होंगी शिक्षक डॉक्टर श्वेता मजगाॅई
- जनपद नैनीताल, ब्लॉक-कोटाबाग (संकुल-कालाढूंगी) में दूरस्थ स्थित विद्यालय रा. जू. हाईस्कूल विजयपुर में कार्यरत विज्ञान अध्यापिका डॉक्टर श्वेता मजगाॅई प्रतिष्ठित “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2024 (Uttrakhand Vigyan Shiksha Prasar Samman-2024) से सम्मानित होंगी। उन्हें 28 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन में ये सम्मान दिया जाएगा ।
डॉ श्वेता मजगाॅई सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं उन्हें राज्य में नवाचार के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है यूसर्क द्वारा यह सम्मान राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु दिया जाता है।
डॉ श्वेता मजगाॅई, विगत वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित, वैज्ञानिक शैक्षणिक गतिविधियो तथा नवाचारी गतिविधियों में छात्रों के साथ प्रतिभाग करती रहती हैं वह बच्चों को नवाचार के माध्यम से कक्षा कक्ष शिक्षण कराती हैं उनका जो शिक्षण कार्य है वह जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल, ऑडियो विजुअल ऐड्स, लर्निंग बाई डूइंग तथा नवाचारों पर आधारित होता है जिससे कि बच्चों को विज्ञान विषय को आसानी से तथा स्थाई रूप से सीखने में सहायता मिलती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कुलवंत सिंह, श्रीमती रेनू ढौंढियाल, विद्यालय परिवार व उनके साथी अध्यापकों ने उनकी उपलब्धि हेतू शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि को ईश्वर, अपने माता-पिता, अपने परिवार, समस्त छात्र-छात्राओं तथा पूरे शिक्षक समुदाय को समर्पित किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे
उत्तराखंड में महिला की गला काटकर हत्या, यहाँ फेंका शव
रामनगर में दिनदहाड़े हाईवे किनारे पहुंचा बाघ, घोड़े को दबोचा और जंगल में खींच ले गया
उत्तराखंड: नदी का जलस्तर बढ़ते ही जंगल में फंसे 6 छात्र, 6 KM पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम
चमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन; परिसर में घुसा मलबा
उत्तराखंड : 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार
उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन 
