नैनीताल/हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे….जहां वे करीब आधे घंटे तक रुकेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह नैनीताल जाएंगे और वहां से 2:15 बजे पुनः प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 2:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम है।
हल्द्वानी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से उधमसिंह नगर के श्रीपुर बिछवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



आज नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर सीएम धामी, कई कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर
चम्पावत : विपिन पंत ने संभाला चंपावत एसडीएम का कार्यभार
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की क्षेत्रवासियों की मांग, रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
नैनीताल में दूसरे दिन भी चला सख्त चेकिंग अभियान, 429 चालान, 22 वाहन सीज
उत्तराखंड: जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू
उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने लॉन्च किया “Himkaashth” प्लेटफॉर्म
उत्तराखंड: 6 मई को थी युवती की शादी, डोली की जगह उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी : एडवांस रोबोटिक कैंसर सर्जरी से उत्तराखंड की 61-वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी 
