हल्द्वानी- खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में एक अवैध रूप से वाहन में नोटिफाई कर चलता फिरता पेट्रोल पंप को जप्त किया है। साथ ही खाद्य पूर्ति विभाग और पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि चोरगलिया क्षेत्र में खनन से लगे वाहनों में एक तेल के टैंकर द्वारा अवैध रूप से डीजल तेल भरा जा रहा है यही नहीं टैंकर में पेट्रोल पंप की तरह नोजल मीटर भी मॉडिफाई किया गया है। जिसके बाद खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई कर तेल के टैंकर को जप्त किया है साथी एक आरोपी चामू भंडारी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तेल का टैंकर बेरीपड़ाव बरेली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। टैंकर से मौके पर 72 सौ लीटर डीजल भी बरामद किया है।
यह भी पढ़े 👉. उत्तराखंड- पहाड़ में हुआ बड़ा हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

फिलहाल खाद्य विभाग की टीम ने तेल के टैंकर को जप्त कर आरोपी के खिलाफ 3/ 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चोरगलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जांच के बाद पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े 👉. हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी के प्रकाश उपाध्याय को मिला बढ़ा सम्मान, 40 देशों के कलाकारों के बीच बनाया यह मुकाम


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

