हल्द्वानी- प्रकाश चन्द्र उपाध्याय राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथालॉजी विभाग में आर्टिस्ट के पद पर कायॅरत है ।इनको उत्तर प्रदेश के कलारत्नम फाउण्डेशन ऑफ ऑट एण्ड सोसायटी (रजि॰) बरेली (उत्तर-प्रदेश) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें 40 देशों के 443 आर्टिस्टो की पेंटिंगो का चयन किया गया जिसमें इनको संस्था द्वारा प्रथम बार ” गोल्ड अवार्ड ” व दूसरी बार “एक्सीलेंस अवार्ड” (2020) प्रदान किया गया। प्रकाश को तीसरा पुरुष्कार संस्कार भारती पलवर व पागल बाबा डॉटकाम (हरियाणा) द्वारा “आटॅ वेरियर अवाडॅ “(2020) प्रदान किया गया जिसमें 6 देशों के 500 आर्टिस्टो ने प्रतिभाग किया।

इससे पूर्व इनको उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनको “मात्रृका पुरुष्कार “, नटराज कला रत्न सम्मान, “कलाअनन्त सम्मान “,”कोरोना वोरियर सम्मान” ,उत्कृष्टता सम्मान, सहित अनेकों राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई स्वणॅ पदक, कांस्य पदक ,प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह इत्यादि प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त प्रकाश उपाध्याय ने कोरोना काल में लगभग 50 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर ऑन लाइन पेन्टिंग प्रतियोगिता व प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया, इसके लिए प्रकाश ने देश के विभिन्न प्रदेशों मे चित्रकला प्रदर्शनियों व कार्यशालाओं मे प्रतिभाग किया।


जिसके लिए इनको विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरुस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रकाश चन्द्र उपाध्याय 50 से अधिक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय आटॅ गैलरी व आर्टिस्ट ग्रुप के सक्रिय सदस्य भी हैं। इनको कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

प्रकाश को उत्तराखण्ड के नारी संघर्ष, पलायन,व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर पेन्टिंग बनाना व कलात्मक नये प्रयोग करना अच्छा लगता है। इसके अतिरिक्त प्रकाश के नाम 6 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड व तीन सामूहिक विश्व रिकॉर्ड दजॅ हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
