हल्द्वानी- यूक्रेन में उत्तराखंड के बहुत से छात्र फंसे हुए हैं, जो कि भारत सरकार से खुद को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की गुहार लगा रहे हैं। एमबीबीएस की एक छात्रा टिम्सी मेहरा जो कि हल्द्वानी की रहने वाली हैं और वह यूक्रेन के ओडीसा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, टिम्सी पिछले चार सालों से यूक्रेन में पढ़ाई कर रही हैं और वह अब यूक्रेन में फस गई है।
टिम्सी ने यूक्रेन से अपना एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद को सुरक्षित निकालने की अपील कर रही हैं, टिम्सी का कहना है कि कल उनके फ्लैट के पास बमबारी के मूवमेंट हुए थे, जिससे वह काफी डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे में उनके साथ रह रहे कई भारतीय छात्र अब एक साथ उनके फ्लैट में रह रहे हैं, वहीं टिम्सी के परिजन लगातार टिम्सी से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर रहे हैं, टिम्सी की मां, बहन और उनके जीजा लगातार टिम्सी के संपर्क में हैं। वह उसे यूक्रेन से सुरक्षित निकालने को लेकर प्रयास कर रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और नैनीताल जिला प्रशासन तक उन्होंने टिम्सी को भारत में सुरक्षित लाने की गुहार लगा चुके हैं। टिम्सी जैसे कई ऐसे छात्र हैं जो कि यूक्रेन में फंसे हुए हैं, ऐसे में भारत सरकार उनको जल्द से जल्द वापस लाने की ओर प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
