हल्द्वानी- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण किया जाना है, अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड हल्द्वानी की आख्यानुसार पुल के एबटमैंट में स्काउरिंग के कारण एबटमैंट के नींव के पत्थर निकलने लग गये है। उन्होने कहा कि यह राजमार्ग सम्पूर्ण कुमायूॅ को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है जिस कारण काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनः निर्माण के कार्य को सुचारू रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु पुराने पुल को डिस्मेन्टल किया जाना आवश्यक है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी (रविवार) से राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी 90 में कलसिया नाले पर स्थित पुराने पुल का पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। उन्होेने कहा कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल (पुराने पुल) के डिस्मेन्टल के समय राजमार्ग पर स्थित द्वितीय पुल से यातायात सुचारू रूप से संचालित किये जाने की व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये है। उन्होेने कहा कि हल्द्वानी पुल के दोनों ओर पर्याप्त दूरी पर नोटिस बोर्ड के माध्यम से पुल निर्माण की सूचना प्रदर्शित किया जाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त लोनिवि के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित परिधान में उपस्थित रहें तथा यात्रियों का मार्ग निर्देशन भी करें। उन्होेने कहा कि मार्ग में दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड रेडियम युक्त पर्याप्त संकेतक यथावश्यक स्थानों पर स्थापित किये जायें तथा मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानक (कार्य करने वाले मजदूरों, अभियन्ताओं एवं यात्रियों का भी) ध्यान रखा जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होेने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कडा़ई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराया जाये। उन्होने अधीक्षण अभियंता लोनिवि हल्द्वानी को प्रत्येक दशा में यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है तांकि प्रतिबन्धित अवधि में मार्ग पर यातायात सुचारू से संचालित हो सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 
