हल्द्वानी- गौला नदी में मछली मारने गए एक व्यक्ति के हाथ में तेज धमाके के साथ बम फट गया। इससे उसके दोनों हाथ उड़ गए और सीना भी छलनी हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम गंगानगर निवासी 53 वर्षीय रहमत अली पुत्र महफूज विगत दिवस गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ गौला नदी गया था। जहां मछली मारने का प्लान बना तो रहमत ने बारूद नदी में फेंकने के लिए उसमें आग लगाई। बारूद में आग तो लग गई, लेकिन वहां रहमत उसे नदी में नहीं फेक पाया और बारूद हाथ में ही फट गया। जिससे उसके दोनों हाथों व पसलियों में काफी चोट आई हैं तथा आँखों की रोशनी भी चली गई हैं।
वही रहमत के छोटे भाई हसमत ने बताया कि रहमत के दोनों हाथ धमाके में उड़ गए हैं, तथा उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने हाथों की सर्जरी करने के लिए कहा हैं। बताया जा रहा है की रहमत अमृतपुर से गुजरी गौला नदी से रेता भरान करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट 
