हल्द्वानी- गौजाजाली जोशी विहार शनिबाजार ट्रंचिंग ग्राउन्ड में 31 करोड की लागत से ट्यबवेल व 12 हजार लीटर ओवर हैड टैंक एवं पेयजल लाइन का निर्माण होगा। जिसका कार्य शुभारम्भ शुक्रवार को विधायक नवीन दुम्का, महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब द्वारा भूमि पूजन कर किया गया।
इस ट्यूबवेल, ओवरहैड टैंक, पेयजल लाइन बिछाने का निर्माण 31 करोड की लागत से होगा। इस नलकूप से 15 हजार लोगोें को पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। अल्पसंख्यक मुस्लिम क्षेत्र में इस योजना से लगभग 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। यह योजना विश्व बैक फंडिग के तहत कराया जा रहा है। राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब ने बताया कि इस योजना के निर्माण से क्षेत्र के अल्पसंख्यकों को पेयजल से राहत मिलगी। योजना मे 5 साल रखरखाव मैंनटिनेस विभाग करेगा।
उन्होने बताया कि 40 वर्षो तक क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कोई दिक्कत नही होगी। नवाब ने यह भी बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के तहत सर्वार्गीण विकास किया जा रहा है। नवाब ने बताया कि अकेले मुस्लिम क्षेत्र हल्द्वानी मे 25 करोड की धनराशि से अमृत योजना, 31 करोड से ट्यूबवेल निर्माण के लिए 100 करोड की योजनाओं का जिसमें अस्पताल व डिग्री कालेज एतिहासिक कार्य मुस्लिम क्षेत्र हल्द्वानी मे किये जा रहे है।इस अवसर पर पार्षद मनोज मठपाल, रईस गुडडू, इसरार हुसैन, जिला महामंत्री दिनेश खुल्वे, दिवान सिह, राजू, फारूक अंसारी, माजित हसिन उददीन जिकरान वारसी, मो0 चांद, सुलेमान, नाजिम, हसमत अली, मेहबूब आलम आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
