पर्यटकों को हटाकर सील हुआ रिजॉर्ट,बिजली भी काटी, नैनीताल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड में नैनीताल के खुर्पाताल में बने एक निजी रिजॉर्ट को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के नियमों का पालन नहीं करने पर सील कर दिया गया है। मंगलवार को पी.सी.बी.ने पुलिस और विद्युत विभाग के साथ इस कार्यवाही को अंजाम दिया। नैनीताल से लगभग 8 किलोमीटर दूर कालाढूंगी मार्ग में खुर्पाताल गांव बसा है। यहां एक रिजॉर्ट बना है जिसे पी.सी.बी.ने सील कर दिया। रिजॉर्ट के स्वामी सचिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रिजॉर्ट/फ्लैट्स में व्यावसायिक गतिविधि बन्द कर दी है, हालांकि उनका स्टाफ और कुछ फ्लैट स्वामी वहां रहते हैं। कहा कि उनके द्वारा की गई गलती विभागीय पत्राचार की कमी के चलते हुई है। मार्च 2025 से अबतक उनके साथ विभाग ने कोई पत्राचार नहीं किया और न ही सिवर ट्रीटमेंट प्लांट की फेलियर रिपोर्ट दिखाई है। अब उनका कहना है कि विभाग उन्हें विद्युत आपूर्ति सुचारू कर आने जाने के रास्ते को खोल दे, साथ ही ऑफिस खोल दें तांकि पी.सी.बी.के नियमों का पालन किया जा सके। पी.सी.बी.के उच्च न्यायालय में अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने बताया की खुर्पाताल के एक होटल ने एयर एंड वाटर(वायु जल अधि.)एक्ट में बंधिकरण के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। न्यायालय ने दो सप्ताह के भीतर नियमों का अनुपालन कर पी.सी.बी.को आपत्ति सौंपने को कहा है। आदित्य ने ये भी बताया कि उनके जवाब के बाद विभाग जांच करने के बाद निर्णय लेंगे, लेकिन तब तक होटल को बंद कर दिया गया है।
पी.सी.बी.के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि दिसंबर 2024 में इस प्रॉपर्टी का इंस्पेक्शन किया गया था और तब भी ये सीवर ट्रीटमेंट प्लांट(एस.टी.पी.)नहीं चल रहा था, जिसपर इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया। कुछ समय बाद रिजॉर्ट की तरफ से कहा गया कि उन्होंने प्लांट ठीक कर लिया है और जिसे चैक करने पर सही नहीं पाया गया। विभाग की तरफ से बीती 28 अप्रैल को रिजॉर्ट को क्लोजर नोटिस दिया गया। रिजॉर्ट से पर्यटकों को हटाकर कोई भी व्यावसायिक गतिविधि बन्द कर दी गई है। इसकी विद्युत सप्लाई भी विभाग ने बंद कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
