अवैध वसूली के आरोप में आरटीओ दरोगा सस्पेंड, परिवहन मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट
देहरादून। अवैध वसूली के आरोपों में परिवहन विभाग के आरटीओ दरोगा शशिकांत तेंगोवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने पूरी घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।
बताया जा रहा है कि आरटीओ दरोगा एक कारोबारी वाहन स्वामी की दुकान पर पहुंचकर कथित रूप से अवैध वसूली कर रहा था। इसी दौरान वाहन स्वामी और दरोगा के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कारोबारी ने दरोगा को दुकान के अंदर ही बंधक बना लिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और वाहन स्वामियों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
