weather update

देहरादून:(बड़ी खबर) समय से पहले आ सकता है मानसून

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

समय से पहले आ सकता है मानसून 25-27 तक केरल पहुंचने के आसार यूपी-बिहार, समेत पांच राज्यों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। देश में मानसून तय समय से चार से छह दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून एक जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह पश्चिम यूपी के करीब 10 जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। दिन में अंधेरा छा गया। बरेली और रामपुर में 50 की रफ्तार से आंधी चली।

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
यह भी पढ़ें 👉  किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ

इससे सड़क किनारे लगे यूनीपोल उखड़ गए। कई जगहों पर चलती गाड़ियों पर पेड़ कीटहनियां टूटकर गिर गईं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। बाद में क्रेन की मदद से पोल और पेड़ों को सड़क से हटाया गया। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहा।राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। हिमाचल के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मासूम का अपहरण, फिर रेप…जेल से छूटे आरोपी की फिर शर्मनाक करतूत

मौसम विभाग ने बुधवार को यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें