विदेश भेजने के नाम पर ठगी, उत्तराखंड में 14 फर्जी एजेंट बेनकाब, विदेश मंत्रालय की बड़ी कार्रवाही से हड़कंप, STF जांच में जुटी।
उत्तराखंड/देहरादून: विदेश में नौकरी और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी एजेंटों और कंपनियों पर अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। उत्तराखंड से संचालित हो रही 14 संदिग्ध एजेंसियों और एजेंटों को विदेश मंत्रालय ने ब्लैक लिस्ट करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फर्जी घोषित कर दिया है।
इन एजेंसियों पर आरोप है कि इन्होंने बेरोजगार युवाओं को कनाडा, दुबई, कतर, सऊदी अरब और अन्य देशों में मोटी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे। कई पीड़ितों से पासपोर्ट, वीजा और टिकट के नाम पर मोटी रकम वसूली गई, लेकिन न नौकरी मिली और न पैसा वापस हुआ। इतना ही नहीं, कुछ लोग विदेश पहुंचने के बाद वहां फंस गए और बेहद खराब परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय ने उत्तराखंड की 14 एजेंसियों और एजेंटों को चिन्हित कर फर्जी घोषित किया है। इस कार्रवाई के बाद उत्तराखंड एसटीएफ भी हरकत में आ गई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा है कि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके 
