हल्द्वानी: एसओजी और काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी: हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आम और लीची के बागों में काम करता था तथा इसी की आड़ में नशे की तस्करी में भी संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 2 किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। एसपी सिटी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
