सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

खटीमा : खटीमा में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहम पहल की। मुख्यमंत्री ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से CSR के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

सीएम धामी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद करेगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जाए।

कार्यक्रम में सीडीओ दिवेश सासनी ने जिले में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर मनमोहन मैनाली और नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें