हल्द्वानी। नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने दो और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस पाने वाले स्कूलों में सेन ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी और ग्रीन माउंट ग्लोबल स्कूल भीमताल शामिल हैं। इससे पहले हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली और भीमताल क्षेत्र के 105 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब जिले में नोटिस पाने वाले स्कूलों की संख्या 107 पहुंच गई है।
जांच के दौरान सामने आया कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी पुस्तकों के अलावा महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कुछ स्कूलों पर खास दुकानों से किताबें और शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव बनाने के आरोप भी लगे हैं। इसके अलावा कई विद्यालयों की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी और शुल्क संरचना उपलब्ध नहीं मिली। प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन माना है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को 15 दिन के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने, एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने और किसी विशेष विक्रेता की बाध्यता खत्म करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची सार्वजनिक करने को कहा गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अतिरिक्त वसूली गई फीस और अनावश्यक पुस्तकों के पैसे समायोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।
मामले की जांच के लिए विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समिति गठित की गई है…जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी। आदेशों का पालन न करने पर स्कूलों की मान्यता निलंबित या निरस्त करने सहित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
