नैनीताल। नैनीताल शहर में सड़कों किनारे भवन निर्माण सामग्री रखने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ऐसे भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि कई लोग निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी, ईंट और सरिया लंबे समय तक सड़क किनारे छोड़ रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
आयुक्त ने कहा कि सड़क पर सामग्री रखने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से निर्माण सामग्री को उचित स्थान पर रखने की अपील की।
दीपक रावत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ऐसे भवन स्वामियों की पहचान कर चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कहीं निर्माण सामग्री का निस्तारण नैनी झील में तो नहीं किया जा रहा है।
इसके लिए पुलिस को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
