- श्री राम बारात का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत, फल वितरण के साथ दी गई नवरात्र की शुभकामनाएं
हल्द्वानी: आज हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री सोहेल सिद्दिकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राम बारात का भव्य स्वागत किया और राम बारातियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट, युवा नेता मयंक भट्ट, महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि मीमांशा आर्य, वरिष्ठ नेता हेमंत बागड़वाल, शोभा बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, संजय उप्रेती, विनोद कुमार, गीता बहुगुणा, रोहित भट्ट, हिमांशु जोशी और राजकुमार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री सोहेल सिद्दिकी ने कहा, “हमारा उद्देश्य शहर में कौमी एकता को बनाए रखना है। हम सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री राम बारात के अवसर पर हम सभी को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित करते हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेकर समाज में एकता और शांति का संदेश देने का कार्य करती रही है। फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने न सिर्फ राम बारात का सम्मान किया, बल्कि सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्र के इस पावन पर्व पर शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और बारात में शामिल लोगों ने एकजुट होकर शहर में शांति, एकता और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
