पंतनगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा कुंदन सिंह राठौर की तबियत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते हुई मौत
हल्द्वानी। पंतनगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा कुंदन सिंह राठौर की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है। कुंदन सिंह राठौर मूल रूप से जाखनी थाना कांडा, जिला बागेश्वर के निवासी थे और 2008 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। कुंदन सिंह राठौर, जो पंतनगर थाने में तैनात थे, अपने परिवार के साथ लामाचौड़ में रहते थे। वह हाल ही में घर आए थे, लेकिन रात में उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें एसटीएच ले गए, जहां उनकी मृत्यु हुई।

उनकी आकस्मिक मौत से न केवल परिवार, बल्कि पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर कोतवाली लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मृतक दरोगा के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती 
