- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का पेयजल निगम कार्यालय में औचक निरिक्षण, मुख्य अभियंता सहित 4 कर्मचारी मिले नदारद, वेतन रोकने के दिए निर्देश।
हल्द्वानी- आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य और प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया।इस दौरान सरस मार्केट की तरफ सड़क चौड़ीकरण के कार्य को कमिश्नर दीपक रावत ने देखा। जहां पर उन्होंने बिजली के पोल को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वही निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत जल निगम के ऑफिस गए। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं मुख्य अभियंता भी अपने ऑफिस में नहीं मिले। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है और अनुपस्थित चार कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
आयुक्त के नैनीताल रोड पर मुख्य अभियंता कुमाऊं पेयजल निगम के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय से 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिस पर आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही मुख्य अभियंता पेयजल निगम एस.के विश्वास को सभी कार्मिकां का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी दिये। कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन खराब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र बायोमैट्रिक मशीन ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जिन कार्यालयों मे बायोमैट्रिक मशीन खराब है पूरी जिम्मेदारी उक्त कार्यालयाध्यक्षों की होगी। इसलिए सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों की बायोमैट्रिक मशीन ठीक करा लें।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नैनीताल मुख्य मार्ग पर रेहडी वालो द्वारा सड़क अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम, पुलिस, तहसील एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी नियमित चैकिंग करेंगे तथा जिन रेहडी वालो का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन/सत्यापन नही है उनके विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा शहर में कई प्रकार की अप्रिय घटनाये घटित हो रही है इसके लिए सभी का सत्यापन होना आवश्यक है इसके लिए पुलिस विभाग नियमित चैंकिग के साथ ही बाहरी लोगो का सत्यापन करना सुनिश्चित करें।
वेलेजली लॉज कालोनी में निरीक्षण के दौरान लोगो द्वारा आयुक्त को बताया गया कि सीवर लाईन खराब है तथा लोगो के खाली प्लाटो पर घास जम चुकी तथा असामाजिक तत्व आते हैं। आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को सीवर लाईन ठीक करने एवं पुलिस महकमे को प्लाट स्वामियों को सूचित कर प्लाटो की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नैनीताल पेयजल निगम के निकट नगर निगम के शौचालय बन्द होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस एनजीओ द्वारा शौचालय संचालित किया जा रहा है उक्त एनजीओ का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने निगम के अधिकारियों को धरातल पर नियमित मानिटरिंग एव चैकिंग करने के निर्देश दिये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं 

