हल्द्वानी: शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र गौजाजाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां गर्भवती महिला के डिलीवरी के लिए परिवार वालों ने एक झोला छाप महिला डॉक्टर से मिलकर महिला का ऑपरेशन कर दिया. मामला खराब होने पर आननफानन में परिवार वाले महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हुई है.फिलहाल पूरे मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं. मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की 38 वर्षीय एक महिला के परिवार वाले उसको अस्पताल में लाए हैं जहां उसका डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया गया है और उसकी आंते और बच्चेदानी बाहर निकली हुई है अस्पताल द्वारा महिला का इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. पूरे मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है की परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं.पूरे मामले में परिजन किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवा रहे हैं. पोस्टमार्टम के आधार पर पूरे मामले को पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए.
पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी व्यक्ति दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि झोलाछाप महिला डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है.परिवार वाले भी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 
