हल्द्वानी – नगर निगम हल्द्वानी के मीडिया के सभी सम्मानित साथियों का, सभी पर्यावरण मित्रों, नायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों,सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, बैंणी सेना की सभी बहनों और नगर निगम क्षेत्र की सम्मानित नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन और बधाई. स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में 71 अंकों का सुधार करते हुए 211 रैंक प्राप्त करना, राज्य की रैंकिंग में 2 स्थान का सुधार कर 4 स्थान प्राप्त करना हमारे सार्थक प्रयास, जनता के भरपूर सहयोग और स्वच्छता के प्रति हमारी कटिबद्धता का परिणाम है. सभी कर्मचारियों/पर्यावरण मित्रों तथा बैंणी सेना का आपसी तालमेल इस उपलब्धि का मुख्य कारण रहा है. मीडिया के सभी सम्मानित साथियों ने नगर निगम और जनता के बीच सेतु के रूप में सतत संवाद बनाने में सदैव सहयोग किया, इस बात के लिए मैं मीडिया का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ. मैं आप सभी से अनुरोध और अपील करता हूँ कि 2024 के सर्वेक्षण में नंबर 1 बनने के संकल्प के साथ अपने काम को और बेहतर तरीके से करें. आप सभी के प्रयास से सफलता जरूर मिलेगी. पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त हल्द्वानी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख 
