बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं
हल्द्वानी : बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अपनी विशेष थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. प्रमोज जिंदल, और नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी के डायरेक्टर – डॉ. गौरव सिंघल, की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. प्रमोज जिंदल, हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी में मरीजों के प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. प्रमोज जिंदल, ने कहा, “फेफड़ों और छाती से जुड़ी कॉम्प्लेक्स बीमारियों के इलाज में पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति हुई है। रोबोटिक तकनीक और वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तेजी से विकसित हुई हैं और अब बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही हैं। इन एडवांस तकनीकों के कारण ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद के परिणाम पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में बेहतर साबित हुए हैं। सही समय पर इलाज मिलने से मरीज सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हल्द्वानी में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्पेशलाइज्ड केयर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।”
डॉ. जिंदल, ने आगे बताया, “थोरैसिक सर्जरी में फेफड़े, चेस्ट वॉल, मीडियास्टिनम और इसोफेगस (खाने की नली) से जुड़ी नॉन-कार्डिएक सर्जरी शामिल होती है। इसके तहत टीबी से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स जैसे फंगल बॉल के साथ कैविटी, छाती में पस, सांस की नली का नैरो होना, फेफड़ों से हवा का रिसाव, फेफड़ों के आसपास फ्लूइड जमा होना, तथा नॉन-टीबी बीमारियां जैसे विंड पाइप, फेफड़े, फूड पाइप और चेस्ट वॉल का कैंसर, डायफ्राम हर्निया और डायफ्राम की कमजोरी का इलाज किया जाता है।”
नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी के डायरेक्टर – डॉ. गौरव सिंघल, ने कहा, “हम बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद प्रसन्न हैं। इस पहल से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एडवांस थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाएं अपने शहर के पास ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।”
हल्द्वानी में इस ओपीडी सेवा की शुरुआत के साथ यह यूनिट शहर और आसपास के क्षेत्रों के अधिक मरीजों को सेवा दे सकेगी। अस्पताल पहले से ही अपनी अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन मेडिकल एवं सर्जिकल एक्सपर्टीज के साथ एक प्रमुख टर्शियरी केयर सेंटर के रूप में स्थापित हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट 
