देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत की ओर से बुधवार को देहरादून स्थित विश्व संवाद केन्द्र कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता हरियाणा के समलखा में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक 2026 के संदर्भ में की गई।
पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड प्रांत के कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि समलखा में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से 1493 कार्यकर्ताओं की अपेक्षा थी, जिनमें से 1438 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।
उन्होंने बताया कि सरकार्यवाह द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर विशेष वक्तव्य दिया गया। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता तथा राष्ट्रीय पुनर्जागरण को प्रमुख लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया गया है।
शताब्दी वर्ष के संकल्प के तहत विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस एवं संगठित हिन्दू समाज के निर्माण पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि सभा द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वहां की सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया गया।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि ‘हिन्दू सम्मेलन’ के माध्यम से पंच परिवर्तन का आह्वान किया गया है। साथ ही गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस तथा वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट 
