- हल्द्वानी : गौला पुल को खतरा देख यातायात रोका गया
जनपद में दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी विभागों की टीमें लगातार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य में लगी हुई हैं ।
गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हल्द्वानी और काठगोदाम गौला पुल को सावधानी के तौर पर यातायात हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया है ।
शुक्रवार को देर सांय डीएम वंदना सिंह ने काठगोदाम और हल्द्वानी गौला पुल का निरीक्षण किया।
NHAI और रेलवे द्वारा गौला नदी के किनारे कराए गए सुरक्षा कार्यों को हो रही क्षति को देखते हुए डीएम ने गौला में पानी का जल स्तर कम होते ही आवश्यक स्थानों पर चैनलाइजेशन के कार्य करने के निर्देश पीड़ी एनएचएआई को दिए। उन्होंने कहा कि गौलापुल चोरगलिया सितारगंज टनकपुर नानकमत्ता का लिंक है।इसे सुरक्षित बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है।
11 सितंबर से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गौला नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। पानी के बढ़ने से पुल को भी खतरा है। सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने पीड़ी एन एच ए आई को निर्देश दिए है की जैसे ही पानी कम होना शुरू हो, तत्काल मशीन लगाकर चैनलाजेशन का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा को वन विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और आपदा राहत कार्य में रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हल्द्वानी : हल्द्वानी में गौला नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के बाद प्रशासन ने गौला पुल में आवाजाही बंद कर दी है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गौला पुल का निरीक्षण करते हुए NHAI के अधिकारियों को सुरक्षा कीदृष्टिगत पुल में यातायात पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। हालांकि काठगोदाम गौला पुल यात्रियों के लिए खोला गया है जबकि हल्द्वानी को गौलापार और खटीमा, टनकपुर से जोड़ने वाला गौलापुल खतरे की दृष्टि से बंद किया गया है। आज सुबह से ही गोल नदी में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के तेज बहाव से गौला पुल के पिलरों को खतरा है इसी के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और प्रशासन ने इसे नदी का जलस्तर कम होने तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी : हल्द्वानी और उसके आसपास पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है फिलहाल गौला नदी का जलस्तर 78 हजार क्यूसेक चल रहा है ऐसे में एहतियात के तौर पर काठगोदाम पुल और बनभूलपुरा से गौलापार होते हुए पीलीभीत को जोड़ने वाले पुल को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया बरसात से लगातार गौला नदी का जलस्तर बढ़ रहा है एनएचआई द्वारा बताए जाने के बाद दोनों पुलों पर यातायात को रोक दिया गया है स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद से लगातार बारिश हो रही और प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
