हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी काठगोदाम में सुबह से अब तक 306 MM रिकॉर्ड तोड़ बारिश, जिले में 57 रास्ते बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दिनांक 11 सितंबर 2024 से अपराह्न 1:30 बजे से निरंतर हो रही मध्य एवं बारिश से लगातार जनपद के नदियों नालों का जलस्तर बढ़ाने तथा विभिन्न मार्गो में भूस्खलन की घटनाएं हुई है जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले में औसत वर्षा दिनांक 11 से 12 सितंबर प्रातः 8:00 बजे तक 60 मिलीमीटर और दिनांक 12 से 13 सितंबर प्रातः 8:00 बजे तक 91 मिली जनपद में कुल 2 दिन में 151 मिली मीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।

इसके अलावा दिनांक 12 सितंबर को दो राजमार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 20 मार्ग बंद थे जबकि 13 सितंबर को एक राष्ट्रीय राजमार्ग 9 राजमार्ग तीन प्रमुख जिला मार्ग तथा 44 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 57 मार्ग बंद है। इसके अलावा हल्द्वानी के मंडी चौराहे से सनी बाजार के मध्य ई रिक्शा पलटने से नहर में बहने के दौरान एक व्यक्ति श्री ललित मोहन उम्र 27 वर्ष निवासी हरिपुर शिवदत्त की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।

इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन रिपोर्ट के मुताबिक गौला बैराज से 71698 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि कोसी बैराज में 32087 क्यूसेक पानी चल रहा है वहीं नंधोर नदी में 44950 क्यूसेक चल रहा है जबकि नैनी झील का जलस्तर 11.8 फीट पर पहुंचा है जिसके सभी गेट खोले गए हैं । इसके अलावा जनपद में लालकुआं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है और ओखलढुंगा बोरहाकोट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। इसके अलावा लालकुआं क्षेत्र में जल भराव की स्थिति को देखते हुए 75 व्यक्तियों को राहत शिविर में शिफ्ट कराया गया है जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें