अलर्ट मोड पर पूरा उत्तराखंड! जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

04 और 05 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

05 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

इसके अलावा 02 से 06 मई तक राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। राहत और बचाव दलों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

सड़क मार्गों को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ को किसी भी सड़क के बंद होने पर तुरंत खोलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश

इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, आपदा से जुड़े उपकरण तैयार रखने और संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें