हल्द्वानी- शहर में अतिक्रमण हटाने का मामला अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। रेलवे की 29 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन और रेलवे ने मिलकर इस योजना को अंतिम रूप दिया है। बता दें कि इसके लिए 23 करोड़ रुपए का खर्चा तय किया है। रेलवे द्वारा यह खर्चा उठाया जाएगा। जिला प्रशासन ने रेलवे से कहा है कि अतिक्रमण हटाने से 15 दिन पहले उन्हें बता दें।
बीते दिन कैंप कार्यालय में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एसडीएम हल्द्वानी, सीओ समेत कई अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। बैठक में बताया गया कि एक महीने तक चलने वाले अभियान में 23 करोड़ रुपए करीब खर्च होंगे। हालांकि अभी तक बुलडोजर चलाने के लिए तिथि तय नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार इस योजना में सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मियों का खर्चा वाहन, भोजन व्यवस्था के लिए वहन किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए 18.50 करोड रुपए का आंकलन किया गया है। बताया जा रहा है कि बैरिकेडिंग में ही 50 लाख रुपए का खर्चा होगा। इसके अलावा अन्य खर्चे भी तय कर लिए गए हैं। बैठक में रेलवे अधिकारियों के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पूरा भरोसा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
