खटीमा/सितारगंज: उधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई…जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई…जिसके साथ वह रहने लगी थी। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम महिला अपनी छोटी बहन के साथ बाजार से घर लौट रही थी…तभी बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया। बहन के मुताबिक बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर युवक ने गुस्से में तमंचे से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया।
फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है। सितारगंज पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है और जांच जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
