पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के विकासखंड पौड़ी के ग्राम सभा धनाऊं मल्ला में विकास कार्यों के दौरान वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा में कराए गए कार्यों के लिए सामग्री अपनी ही फर्म से खरीदी और उसी फर्म को भुगतान भी किया…जो नियमों के खिलाफ है।
यह मामला सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से सामने आया। बणगांव मल्ला निवासी जयपाल सिंह ने दस्तावेज प्राप्त कर जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित की…जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी पौड़ी ने की।
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच ग्राम प्रधान कमल रावत ने मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में अपनी फर्म से सामग्री खरीदकर भुगतान लिया। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जांच में अनियमितता साबित होने के बाद ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही कुल 3,68,124 की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें आधी राशि ग्राम प्रधान और आधी तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से वसूली जाएगी।
शिकायतकर्ता जयपाल सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई और सरकारी धन की वसूली की मांग की है।
सीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड: 8 महीने पहली ही हुई थी शादी, परिजनों पर टूटा दु:खों का पहाड़ 
