रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के ग्राम बसई स्थित एक दिव्यांग विद्यालय में 9 वर्षीय दिव्यांग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के रायपुर निवासी लेखराज और उनकी पत्नी पूजा बसई में एक राइस मिल में मजदूरी करते हैं। दंपति ने 1 जून को अपनी बेटी प्रज्ञा का दाखिला इसी दिव्यांग विद्यालय और हॉस्टल में कराया था।
मृतक बालिका की मां का आरोप है कि 12 जून को वह बेटी से मिलने स्कूल गई थीं…जहां बच्ची को सर्दी-जुकाम था। इस बारे में उन्होंने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी थी। प्रबंधन ने कहा था कि बच्ची को दवा दे दी गई है और जरूरत पड़ने पर घर ले जा सकती हैं।
परिजनों का आरोप है कि रात में बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। 13 जून की सुबह स्कूल की दो कर्मचारी घर पहुंचे और बच्ची की हालत खराब होने की बात कही।
जब मां स्कूल पहुंची तो बच्ची मृत अवस्था में मिली। इसके बाद उसे रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची पहले से ही कमजोर और कुपोषित थी तथा किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू 