यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा कल, आज केंद्र होंगे सील
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को प्रदेश में 449 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए दो दिन पहले से केंद्रों का सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्र सील कर दिए जाएंगे। उधर, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने जिलावार पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा केंद्रों को अभेद्य बनाया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आयोग ने इस बार अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में बड़ा बदलाव किया है। नई रणनीति के तहत परीक्षा से दो दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
बाद सील कर दिया जाएगा। केंद्र तब तक सील रहेंगे, जब तक परीक्षा के दिन पूरी ड्यूटी वहां नहीं पहुंच जाती। पिछली गड़बड़ियों के बाद आयोग ने विशेषज्ञों की मदद ली है। पिछले साल नीट परीक्षा के दौरान इसरो के पूर्व चीफ की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को भी इस नई एसओपी में शामिल किया गया है।
आयोग के देहरादून स्थित मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो चुका है। सभी संवेदनशील जिलों और परीक्षा केंद्रों की सीधे मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
परीक्षा में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल भी होगा। इस परीक्षा के लिए 1,54,764 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 21 सितंबर 2025 को परीक्षा में इनमें से 1,05,803 शामिल हुए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
